भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में सरिया लदा ट्रक पलटा, एक की मौत:चरकी टोंगरी के पास...




गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में चरकी टोंगरी के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 27 वर्षीय वाल्मीकि कुमार के रूप में हुई है। वह पोखरिया बेको के रहने वाले गिरधारीलाल महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार सरिया लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाल्मीकि कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… चालक केबिन में फंसा, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन दुर्घटना के दौरान ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक और दूसरे युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। इधर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से हादसे की आशंका हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार ट्रक चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। जिन्हें धनबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top