भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास:मंत्री सुदिव्य कुमार ने 17.39 करोड़...




गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को 17 करोड़ 39 लाख रुपए की 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने इन योजनाओं का विधिवत शिलान्यास करते हुए संवेदकों और अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। यह कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और नारियल फोड़कर हुई। इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, उपायुक्त, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत: मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इन 119 योजनाओं के पूरा होने से शहर में सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संवेदकों को चेतावनी दी कि कम दर पर टेंडर लेने के बाद भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 प्रतिशत या उससे अधिक कम दर पर टेंडर प्राप्त करने वाले संवेदकों के कार्यों की विशेष निगरानी की जाए ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। लोगों ने विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से शहर के समग्र विकास के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही हैं। उप महापौर सुमित कुमार ने बताया कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने विकास योजनाओं के शिलान्यास का स्वागत किया। नगर निगम क्षेत्र में 17 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से शुरू होने वाली इन 119 योजनाओं से शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top