भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुड़ और सौंफ से तैयार होता है पशुओं के लिए यह देसी...


होमताजा खबरकृषि

गुड़ और सौंफ से तैयार होता है पशुओं के लिए देसी लड्डू, पेट की समस्या का इलाज

Last Updated:

पशुओं की पाचन समस्याओं के लिए गुड़ और सौंफ से देसी लड्डू बनाया जाता है. पचास ग्राम गुड़ और दस से पंद्रह ग्राम सौंफ से यह लड्डू तैयार होता है. यह पेट की गैस और दस्त के लिए रामबाण है. यह उपाय बहुत सस्ता और आसान है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमाः ठंड का मौसम शुरू होते ही इंसानों के साथ-साथ पशुओं की सेहत पर भी इसका असर दिखने लगता है. खासकर गाय और अन्य दुधारू पशुओं में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ठंड के कारण पशुओं की दिनचर्या, खानपान और शारीरिक गतिविधियों में बदलाव आने से उन्हें दस्त, गैस, पेट फूलने और दस्त जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि यह समस्या केवल ठंड के मौसम तक सीमित नहीं है. गर्मी और बरसात के दिनों में भी पशुओं में पाचन संबंधी दिक्कतें देखने को मिलती हैं.

ऐसी स्थिति में पशुपालक अक्सर बाजार से महंगी दवाइयां खरीदकर पशुओं को खिलाते हैं. इसके बावजूद कई बार पशुओं को राहत मिलने में समय लगता है. वहीं कोडरमा में पशुपालन से जुड़े लोग पाचन संबंधी सामान्य समस्याओं के लिए पारंपरिक घरेलू उपाय भी अपनाते हैं. ऐसा ही एक देसी नुस्खा श्री कोडरमा गौशाला समिति में भी अपनाया जाता है जिसमें केवल दो सामग्रियों गुड़ और सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है.

300 से अधिक गायों की देखभाल, अपनाया जाता है पारंपरिक नुस्खा
श्री कोडरमा गौशाला समिति के प्रबंधक अनंत चंद्रा ने विशेष बातचीत में बताया कि गौशाला में 300 से अधिक गायों की देखभाल की जाती है. यहां पशुओं के खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है. उन्होंने बताया कि पशुओं में जब पाचन संबंधी सामान्य परेशानी देखने को मिलती है. तो खानपान और देखभाल के साथ पारंपरिक देसी नुस्खे का भी इस्तेमाल किया जाता है. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए गुड़ और सौंफ की जरूरत होती है. दोनों ही चीजें आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती.

50 ग्राम गुड़ और 10 से 15 ग्राम सौंफ से तैयार होता है लड्डू
अनंत चंद्रा ने बताया कि इस देसी नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले करीब 50 ग्राम गुड़ लिया जाता है. इसके बाद लगभग 10 से 15 ग्राम सौंफ को हल्का भूनकर गुड़ में अच्छी तरह मिला दिया जाता है. दोनों सामग्रियों को मिलाकर छोटे आकार का एक लड्डू तैयार किया जाता है. गुड़ मीठा होने के कारण पशु इसे आसानी से खा लेते हैं. वहीं इसमें मिलाई गई सौंफ को पारंपरिक रूप से पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है. इस तरह केवल दो सामग्रियों से यह लड्डू तैयार हो जाता है. गौशाला में जरूरत के अनुसार इसे पशुओं को सुबह और शाम खिलाया जाता है.

सस्ता होने के साथ तैयार करना भी आसान
इस नुस्खे की सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए किसी विशेष सामग्री या उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती. घर में उपलब्ध गुड़ और सौंफ से ही इसे बनाया जा सकता है. पशुपालकों को इसके लिए अलग से अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ता. उन्होंने बताया कि पशुओं में सामान्य पाचन संबंधी परेशानी होने पर खानपान में सुधार और उचित देखभाल के साथ इस उपाय को अपनाया जाता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top