गुमला: जैक बोर्ड रांची यानी की झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिले का परिणाम पूरे राज्य में अव्वल रहा है. इस बार गुमला जिले से राज्य के 2 सेकेंड टॉपर निकले हैं. अब मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर कौन सा विद्यालय चुनना है. जहां अच्छी शिक्षा मिले, साथ ही बजट में भी फीट हो. ऐसे में आज हम आपको जैक बोर्ड द्वारा संचालित गुमला के टॉप फाइव स्कूलों के बारे में बता रहे हैं. जहां से हर साल टॉपर निकलते हैं. यहां से पढ़ाई कर विद्यार्थी यूपीएससी की आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारी बन चुके हैं और देश की सेवा कर रहे हैं . जहां आप भी कम फीस में अपने बच्चों का एडमिशन कराकर पढ़ाई कर सकते हैं.
संत इग्नासियुस स्कूल
गुमला शहर के सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल जिले के सबसे प्रमुख स्कूलों में से एक है. इस स्कूल में पढ़े विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस डीआईजी व अन्य अधिकारी भी बनते आ रहे हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया ने लोकल 18 को बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. इंटर में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म का शुल्क ₹400 निर्धारित है. जहां फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. यहां विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा. इसकी प्रवेश परीक्षा 18 मई को निर्धारित है. सभी संकाय के लिए 290 सीट निर्धारित की गई है.
उर्सुलाइन इंटर स्कूल गुमला
उर्सुलाइन इंटर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला लकड़ा ने लोकल 18 को बताया कि गुमला शहर के सिसई रोड स्थित उर्सुलाइन जिला का एकमात्र बालिका विद्यालय है. यहां कक्षा नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. यह स्कूल जिला में बेहतर शिक्षा देने के लिए जाना जाता है. साथ ही बच्चियों को अच्छा अनुशासन, व्यवहार व संस्कार भी सिखाया जाता है. यहां इंटर प्लस टू स्कूल में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाली छात्राएं 4 मई से आर्ट्स एवं कॉमर्स में डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं. यहां विज्ञान में छात्राओं का चयन परीक्षा के आधार पर होगा. यह चयन परीक्षा 12 मई को निर्धारित है.
संत पात्रिक स्कूल गुमला
संत पात्रिक स्कूल गुमला जिले का प्रमुख विद्यालयों में शुमार है. जहां अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यम से शिक्षा दी जाती है. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर नाबोर मिंज ने लोकल 18 को बताया कि हमारे विद्यालय में इंटर के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. आप हमारे विद्यालय के कार्यालय से जैक बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी फार्म प्राप्त कर सकते हैं. हमारे स्कूल में प्रत्येक संकाय के लिए 512 सीट निर्धारित है. जब तक पूरी नहीं हो जाती है, तब तक नामांकन फॉर्म उपलब्ध रहेगा ऐसे में जल्दी आएं और अपना सीट सुनिश्चित करें. यहां कला एवं वाणिज्य संकाय में 80% से अधिक अंक एवं विज्ञान संकाय में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जाएगा एवं अन्य विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके चयन की परीक्षा 17 मई 2026 को सुनिश्चित की गई है.
संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर
संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर गुमला की प्रधानाचार्य सिस्टर ललिता टोप्पो ने लोकल 18 को बताया कि हमारे स्कूल में कक्षा 11 वीं के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. जैक बोर्ड द्वारा संचालित हमारे स्कूल में मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में डायरेक्ट नामांकन भी प्रारंभ हो चुका है. मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाले विद्यार्थी सीधे नामांकन करा सकते हैं. इसलिए इच्छुक विद्यार्थी हमारे कार्यालय में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आकर सीधा नामांकन ले सकते हैं, और अपना सीट सुनिश्चित करा सकते हैं.
लूथरन हाई स्कूल गुमला
लूथरन हाई स्कूल गुमला की प्रिंसिपल नूरा गीता एक्का ने लोकल 18 को बताई कि हमारे स्कूल में इंटर के केवल कला संकाय की पढ़ाई होती है, जिसमें नामांकन के लिए फॉर्म उपलब्ध है. यहां 200 सीट उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित है. उनके यहां विद्यार्थियों का चयन मैट्रिक परीक्षा के अंक के आधार पर किया जाएगा, जिसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यहां नामांकन पूरा नहीं होने पर सेकंड लिस्ट निकाली जाएगी.