भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार:स्कूटी की डिक्की से...




गुमला में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्कूटी जब्त की गई है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पियुष केरकेट्टा (19), अनमोल बाड़ा (20) और कोसमोस एक्का (25) के रूप में हुई है। तीनों गुमला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार 31 अक्टूबर को शाम करीब 4:50 बजे सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्र के करंज मोड़, सोसो के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें अंचलाधिकारी, गुमला थाना के पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक में रखा ब्राउन शुगर बरामद छापेमारी दल शनिवार शाम करीब 5:55 बजे करंज मोड़, सोसो पहुंचा। वहां एक स्कूटी पर तीन युवक बैठे मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद स्कूटी की तलाशी ली गई। जांच के दौरान TVS NTORQ स्कूटी की डिक्की से पारदर्शी प्लास्टिक में रखा 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 07 एम 024 बताया गया है। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर और स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार युवकों से जुड़े मामले की आगे जांच की जा रही है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच इस मामले में गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज की गई है। प्राथमिकी 31 अक्टूबर 2026 को दर्ज हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। छापेमारी दल में गुमला थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक सगीर आलम, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार और गुमला थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ और गिरफ्तार युवकों से जुड़े मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top