भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा पुलिस ने दो अपराधी पकड़े:मेहरमा लूटकांड का सामान और मोबाइल बरामद,...




गोड्डा पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह लूट 26 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे मेहरमा ब्रह्मबाबा स्थान धमड़ी रोड पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन बॉय से हुई थी। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि गोड्डा एसपी मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस लूटकांड में शामिल ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल अपने गांव मोहनपुर, थाना एकचारी दियारा में घूम रहे हैं और उनके पास लूटा हुआ सामान है। लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद
सूचना के आधार पर एसपी ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल ने दोनों अभियुक्तों ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर 26 मार्च को लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस वारदात में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो वर्तमान में भागलपुर जिले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में है। ब्रजेश कुमार मंडल पर पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। ये अपराधी मेहरमा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध करके बिहार भाग जाते थे, जहां उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल जाता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top