भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:तालाब से मृतक का...




गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सारवां के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान बाड़ीडीह गांव निवासी 26 वर्षीय शेख जुल्फकार अंसारी के रूप में हुई है, जो शेख मुस्लिम अंसारी के पुत्र थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब की ओर जाते समय झाड़ी में शव को देखा। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल महागामा थाना को सूचित किया। सूचना पाकर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो और महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास तालाब से मृतक का बैग और घटना स्थल से कपड़े भी मिले हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। महागामा-गोड्डा NH 133 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया घटना से आक्रोशित परिजनों ने कुछ समय के लिए महागामा-गोड्डा NH 133 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। मृतक की मां सन्नी खातून ने बताया कि घर में छोटे से विवाद के बाद उनका बेटा काम के लिए बैग लेकर घर से बाहर जाने के लिए निकला था। उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि जुल्फकार की शादी पिछले साल ही सुखाड़ी गांव में हुई थी और उसका कोई बच्चा नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि मामले की लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top