ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में बुधवार को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य एसके झा एवं सभी शिक्षकों ने तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। जिसके बाद विद्यालय के छात्रों ने गोस्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ की। विद्यालय के शिक्षक संजय तिवारी ने गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी एवं उनके द्वारा लिखी गई विश्व प्रसिद्ध काव्य रामचरितमानस पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Source link