भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर पर ऐसे बाएं सोया बिरयानी, भूल जाएंगे रेस्टोरेंट का टेस्ट, उंगली...


Last Updated:

घर पर खास तरीके से सोया बिरयानी बनाना अब बेहद आसान है. गृहणी राधिका प्रजापति ने रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने का अनोखा तरीका बताया है. कुछ आसान ट्रिक्स से चावल एकदम खिले-खिले और खुशबूदार बनते हैं. मेहमान उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे. इस समर वेकेशन में यह सीक्रेट रेसिपी हर किसी को ज़रूर आज़मानी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: अगर आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट बिरयानी का आनंद लेना चाहते हैं. तो सोया बिरयानी एक शानदार विकल्प है. यह खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. गृहणी राधिका प्रजापति ने बताया कि कुछ आसान सामग्रियों और सही तरीके से पकाने पर घर में ही रेस्टोरेंट जैसी खुशबूदार सोया बिरयानी तैयार की जा सकती है. उन्होंने बताया कि सोया बिरयानी बनाने की शुरुआत बिरयानी चावल से होती है. सबसे पहले बिरयानी चावल को अच्छी तरह धोकर ठंडे पानी में लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें. इससे चावल पकने के बाद लंबे और खिले-खिले बनते हैं. इस दौरान 7 से 8 प्याज को बारीक काट लें और अदरक-लहसुन का ताजा पेस्ट तैयार कर लें.

सोयाबीन बरी को बनाएं मुलायम
उन्होंने बताया कि इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार आलू को उबालकर उसके छिलके हटा दें. उबले हुए आलू को हल्का सुनहरा होने तक तेल में फ्राई करके अलग रख लें. वहीं सोयाबीन बड़ी को गर्म पानी में 10 से 20 मिनट तक भिगोकर मुलायम कर लें और बाद में उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़कर अलग रख दें. इसके बाद एक गहरे बर्तन में कुकिंग ऑयल गर्म करें. इसमें 2 से 3 हरी मिर्च डालें और फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद तेज पत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर मसालों की खुशबू आने तक पकाएं. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर कुछ मिनट तक भूनें.

मसाले को अच्छी तरह भूनें
उन्होंने बताया कि मसाला तैयार होने पर इसमें आधी कटोरी दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और पकने दें. जब दही और मसाला अच्छी तरह से तेल छोड़ने लगे. तब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर भूनें. अब इस मसाले में पहले से फ्राई किए हुए आलू और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद भीगे हुए सोयाबीन को मिलाकर तब तक पकाएं जब तक सोया मसालों का स्वाद पूरी तरह सोख न ले. आखिर में भीगे हुए बिरयानी चावल डालकर सभी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाएं और बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें.

मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं 
राधिका ने बताया कि बिरयानी बनाते समय आंच तेज न रखें, क्योंकि तेज आंच पर चावल और मसाला नीचे से जल सकते हैं. लगभग 10 से 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चावल को जांच लें. यदि चावल पूरी तरह पक चुके हों और मसालों की खुशबू चारों ओर फैलने लगे, तो आपकी सोया बिरयानी तैयार है. गरमा-गरम सोया बिरयानी को ताजे दही के रायते, सलाद और पापड़ के साथ परोसें.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top