भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घायल महिला की इलाज के दौरान देवघर में हुई मौत



दुमका| जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से रूबीलाल हेंब्रम की मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी मिलका हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शाम को उसका शव गांव पहुंच जाएगा। जामा के मेही गांव के रहने वाले दंपती शहर में कुछ काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे। लगवन के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे दंपती वाहन के पहिए के नीचे आ गए। रूबीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रात में ही एम्स रेफर कर दिया। भी मौत हो गई। दंपती की मौत ने परिवार को जीवन भर का दर्द दे दिया है। शव के इंतजार में घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top