भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा-कोडरमा में हुई बारिश; 17 जिलों में अलर्ट:60 km/h से हवा चलने...




झारखंड में मानसून की सुस्ती के बीच गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह-सुबह उमस के बाद चतरा में हल्की बारिश हुई तो कोडरमा में जम कर बादल बरसे। पलामू में घने काले बादल छाए। गिरिडीह, चाईबासा, बोकारो और रांची जैसे जिलों में धूप-बादल का मिला जुला प्रभाव दिख रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज रांची सहित 17 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है। वहीं अन्य सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 दिनों में सामान्य से 56% कम बारिश राज्य में एक जून से 17 जून तक सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में जहां सामान्य वर्षापात 67 मिमी होना चाहिए था, वहीं वास्तविक बारिश काफी कम रही। प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने और स्थानीय स्तर पर मॉनसून की धीमी प्रगति को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे बारिश की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। तेज बारिश और वज्रपात की संभावना मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलेगा। साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने खासतौर पर रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 17 से 23 जून तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। चार जिले में 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा एक ओर जहां कई जिलों में बारिश से राहत मिलेगी, वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गर्मी का असर बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर डाल्टनगंज (पलामू) में उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। इसके विपरीत रांची, गुमला और लोहरदगा जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश के कारण तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। कई जिलों में सुहावना रहेगा मौसम बारिश और बादलों की वजह से रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो और सिंहभूम के इलाकों में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को भी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top