भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में कुएं से युवती का शव बरामद, सोमवार से लापता थी...


Last Updated:

Chatra Crime News: चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिद्की गांव में सनसनी मच गई. सोमवार से लापता 19 वर्षीय युवती का शव कुएं से बरामद हुआ है. मृतिका की पहचान सिद्की गांव के रहने वाले महेंद्र भारती की बेटी शांति कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

चतरा में कुएं से युवती का शव बरामद, सोमवार से लापता थी मृतका; जांच जारीZoom

चतरा: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्की गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. शव मिलने की खबर फैलते ही कुएं के पास स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक युवती की पहचान सिद्की गांव के रहने वाले महेंद्र भारती की 19 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सोमवार से लापता थी युवती
मृतिका के परिजनों ने बतलाया कि शांति कुमारी बीते सोमवार से ही अचानक घर से लापता हो गई थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी. फिर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की. स्थानीय स्तर पर सुराग न मिलने के बाद रिश्तेदारों और आस-पास के गांवों में भी उसकी तलाश की गई. लेकिन शांति का कहीं कोई पता नहीं चल सका. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे ही कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक कुएं में एक शव को उतराते हुए देखा. पास जाकर देखने पर शव की शिनाख्त शांति कुमारी के रूप में हुई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रतापपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
इस रहस्यमय मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं जताई जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना या हत्या या आत्महत्या के एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है. प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top