भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में भाई ने की भाई की हत्या, वीडियो वायरल:जमीन विवाद में...




चतरा में जमीन विवाद में सगे बड़े भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में हुई। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान कैलाश यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका सगा भाई विलास यादव है। दोनों भाइयों के बीच जमीन के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। खेत जोतने से बढ़ा विवाद घटना के दिन, कैलाश यादव उसी विवादित जमीन पर हल चलाकर खेत जोत रहे थे। इसी दौरान विलास यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचा। खेत जोतने का विरोध करते हुए पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 3 पुरुष और 2 महिलाएं जमीन पर गिरे हुए और अचेत कैलाश यादव पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं। खेत में कैलाश अकेले थे, जिसके कारण वह अपना बचाव नहीं कर सके और दबंगों ने उन्हें तब तक पीटा जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मृतक के परिजनों ने विलास यादव, मिथलेश यादव, मालों देवी, सुनीता देवी और मनीष कुमार पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। मृतक के बेटे सिकंदर कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top