भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चलते-चलते बंद हो रहे हैं लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शे, जानें बोकारो के...


Last Updated:

बोकारो में लिथियम बैटरी वाले टोटो चालकों के सामने नई तकनीकी समस्या खड़ी हो गई है चालकों का दावा है कि मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी लॉक होने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं सर्विस सेंटरों पर भी ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है

ख़बरें फटाफट

कैलाश कुमार: सोशल मीडिया पर बैटरी मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप की चर्चा के बीच अब बोकारो के टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के सामने एक नई और गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. कई चालकों का दावा है कि कुछ लोग इन ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर ब्लूटूथ के माध्यम से लिथियम बैटरी से चलने वाले टोटो को अचानक बंद कर दे रहे हैं. इसके कारण चलते-चलते वाहन रुक जा रहे हैं और दोबारा स्टार्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसे में इस पूरे मामले की पड़ताल लोकल 18 ने बोकारो के धर्मशाला मोड़ और सेक्टर-4 के टोटो चालकों से बातचीत कर की.

धर्मशाला मोड़ के टोटो चालक अब्दुल्ला ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से टोटो चला रहे हैं. उनके अनुसार, हाल के दिनों में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि अचानक वाहन बंद हो जाता है और मीटर भी काम करना बंद कर देता है. इससे गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है और चालक के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

धर्मशाला मोड़ के ही दूसरे चालक देव हरी ने बताया कि बुधवार को वह सेक्टर-4 में रिजर्व सवारी लेकर गए थे. इसी दौरान अचानक उनका टोटो बंद हो गया. काफी प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को भी परेशानी हुई. बाद में जानकारी मिली कि किसी ने मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी को लॉक कर दिया था.

सेक्टर-4 के टोटो चालक मनजीत ने बताया कि वह अपने वाहन से कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करते हैं. कुछ दिन पहले अचानक उनका टोटो बीच रास्ते में बंद हो गया और बैटरी कनेक्ट नहीं हो रही थी. परेशान होकर वह सर्विस सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि  किसी ने मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी के साथ छेड़छाड़ की है.

इस समस्या को देखते हुए सेक्टर-12 स्थित सिद्धिविनायक टोटो सर्विस सेंटर के संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. प्रतिदिन 20 से 30 वाहन इस समस्या के साथ उनके सर्विस सेंटर पर पहुंच रहे हैं और कई बार वाहन को ठीक करने के लिए मौके पर भी जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह समस्या मुख्य रूप से लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शा में देखने को मिल रही है, जबकि पानी (लेड-एसिड) वाली बैटरियों में ऐसी शिकायतें नहीं हैं.

उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ बैटरी मॉनिटरिंग ऐप तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें BAT, LSG और अन्य इसी तरह के ऐप शामिल हैं, जिन्हें ब्लूटूथ के जरिए बैटरी से जोड़कर वाहन को बंद किया जा सकता है. इसके बाद वाहन का स्टार्ट मॉनिटर काम करना बंद कर देता है और टोटो रुक जाता है.

इस समस्या के हाल के लिए रंजीत ने बताया कि सबसे पहले संबंधित ऐप को डिस्कनेक्ट कर मैन्युअली हटाने की कोशिश करना चाहिए. यदि इससे समस्या दूर नहीं होती है, तो बैटरी के सामने लगे प्लग को निकालकर दोबारा लगाएं और वाहन स्टार्ट करने का प्रयास करें. कुछ मॉडलों में रीसेट बटन दबाकर भी समस्या का समाधान किया जा सकता है. लगातार सामने आ रही ऐली शिकायतों के बाद टोटो चालकों में चिंता बढ़ गई है और अब टोटो चालक इस समस्या को टोटो कंपनी के द्वारा सुधार करने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top