भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाट के साथ खाएं कटोरी, जमशेदपुर में यहां 40 रुपये में मिल...


Last Updated:

जमशेदपुर के बाराद्वारी में स्थित शिव शंभू चाट भंडार में अनोखी कटोरी चाट मिल रही है, जिसे चाट के साथ कटोरी सहित खाया जा सकता है। इसकी कीमत मात्र 40 रुपये है।

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: अगर आप भी चाट खाने के शौकीन हैं तो आपने अब तक कई तरह के चाट का स्वाद जरूर चखा होगा. आमतौर पर लोग कटोरी में चाट खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी चाट खाई है जिसमें चाट के साथ उसकी कटोरी भी खाने को मिल जाए? जी हां, जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित शिव शंभू चाट भंडार में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा स्वाद चखने को मिलेगा. यहां मिलने वाली खास कटोरी चाट इन दिनों चाट प्रेमियों को खूब पसंद आ रही है.

इस चाट की सबसे बड़ी खासियत इसकी कटोरी है, जिसे खाने के बाद फेंकने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि आप इसे भी बड़े चाव से खा सकते हैं. दरअसल, यहां कटोरी को मैदा और सूजी की मदद से खास तरीके से तैयार किया जाता है. इसे अच्छी तरह से पकाकर कुरकुरा बनाया जाता है, ताकि इसके अंदर डाली जाने वाली चाट का स्वाद और भी बढ़ जाए. देखने में यह जितनी आकर्षक लगती है, खाने में भी उतनी ही लाजवाब होती है.

कटोरी तैयार होने के बाद इसमें गरमा-गरम आलू की टिक्की और काबुली चने के छोले डाले जाते हैं. इसके बाद घर में तैयार किए गए खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. चाट को और चटपटा बनाने के लिए इसमें खट्टी-मीठी चटनी, ताजा दही, अनार के दाने, सेब और बारीक कटे प्याज भी मिलाए जाते हैं. इन सभी चीजों का मिश्रण जब कुरकुरी कटोरी के साथ मिलता है तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. मीठा, खट्टा, तीखा और कुरकुरापन एक साथ मिलने के कारण इसका हर निवाला खाने वालों को पसंद आता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इतनी सारी चीजों से तैयार होने वाली इस खास कटोरी चाट की कीमत मात्र 40 रुपये रखी गई है. यानी कम कीमत में आप एक अलग तरह के स्वाद का आनंद ले सकते हैं. खासकर शाम के समय यहां चाट खाने वालों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिलती है.

अगर आप भी रोजाना मिलने वाले गोलगप्पे, टिक्की और सामान्य चाट खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार बाराद्वारी के शिव शंभू चाट भंडार जरूर पहुंच सकते हैं. यहां शाम ठीक 5 बजे दुकान सज जाती है और चाट प्रेमियों के लिए स्वाद का सिलसिला शुरू हो जाता है. तो अगली बार जब भी चाट खाने का मन करे, तो ऐसी चाट जरूर खाइए जिसमें सिर्फ चाट ही नहीं, बल्कि उसकी कटोरी भी खाने का मजा मिले.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top