भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास में खिड़की तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार:छह आरोपी दबोचे गए,...




बोकारो के चास थाना क्षेत्र में घरों की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल फोन, सोने जैसे धातु के सात कंगन और अन्य सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं। इनमें से गौतम बाउरी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चास थाना में वर्ष 2021 में चोरी और सेंधमारी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। पांच रुपए के 12 नोट बरामद यह गिरोह चास थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, सोने जैसे धातु के सात कंगन, 3.50 ग्राम पिघली हुई सोने जैसी धातु, एक लोहे का चापड़, एक छोटा तौलने का मशीन और पांच रुपए के 12 नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रातों को चास थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घरों की खिड़कियां तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं के संबंध में चास थाना में कांड संख्या 94/2026, 102/2026 और 103/2026 दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर चास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top