भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चिराग पासवान की पार्टी यूपी में कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव? राहुल-सोनिया...


Last Updated:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा इशारा किया है. चिराग पासवान ने पार्टी की स्थापना दिवस मनाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के गढ़ को क्यों चुना?

चिराग पासवान की पार्टी यूपी चुुनाव 2027 में कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव?Zoom

चिराग पासवान यूपी चुनाव 2027 में क्या करेंगे बड़ा खेल?

लखनऊ. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. चिराग पासवान ने कहा है कि वह यूपी की पॉलिटिक्स में पूरी सक्रियता के साथ राजनीति करेंगे. लखनऊ में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. चिराग पासवान ने इसके साथ ही राय बरेली में पार्टी की स्थापना दिवस मनाने का फैसलाा किया है.

चिराग पासवान ने शनिवार को अपने बयान में स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश इकाई ने पार्टी के स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के लिए रायबरेली को चुना है. उन्होंने कहा. ‘इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश में पार्टी का स्थापना दिवस भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है. राज्य इकाई ने इस समारोह के लिए रायबरेली को चुना है. हर कोई जानता है कि लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है. हमारा इरादा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने का है.’

लंबे समय से राय बरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है. फाइल फोटो( राहुल-सोनिया-प्रियंका)

हर जिले में एलजेपी क्यों मना रही स्थापना दिवस? 

चिराग पासवान ने बताया कि राज्य के हर जिले में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में स्थापना दिवस जैसा बड़ा आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और विजन को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन कर सके. हालांकि, पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा चिराग नहीं कर रहे हैं.

यूपी में कितन सीटों पर लड़ेगी एलजेपी?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चिराग पासवान के इस बयान और रायबरेली के चयन के पीछे कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलू जुड़े हैं. पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली को स्थापना दिवस के लिए चुनना यह दर्शाता है कि लोजपा (रामविलास) राज्य के प्रमुख राजनीतिक केंद्रों पर अपनी सीधी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है. हो सकता है कि रय बरेली लोकसभा सीट के किसी विधानसभा सीट से एलजेपी अपना उम्मीदवार उतारने का मन बना रही हो. बिहार की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली लोजपा अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में पासी और अन्य दलित उप-जातियों के बीच अपना आधार मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है’

चिराग पासवान ने कहा है कि अगर एनडीए में जगह नहीं मिली तो वह अकेले सभी सीटों पर लड़ेंगे.

चिराग पासवान की नजर किन-किन सीटों पर?

चिराग पासवान आगामी यूपी चुनाव में एनडीए का हिस्सा होने के नाते, कम से कम दर्जन भर सीटों पर दावा ठोक रहे हैं. चिराग पासवान पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी उम्मीदवार उतारने का मन बना रहे हैं. इसलिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करना और मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कहना आगामी सीट बंटवारे से पहले पार्टी की संगठनात्मक ताकत दिखाने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है.

चिराग पासवान की इस घोषणा से यह साफ हो गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब केवल बिहार तक सीमित न रहकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी एक सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है. रायबरेली में होने वाला स्थापना दिवस समारोह राज्य में पार्टी के आगामी चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है.

About the Author

Ravishankar SinghChief Reporter

Ravishankar Singh: Digital Journalist
Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top