भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चोरी की 5 बाइक बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार



रांची | बरियातु थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस रिम्स इमरजेंसी वार्ड के पास से दो किशोरों को निरुद्ध किया गया। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया गया। वहीं हाउसिंग चौक और बरियातु रोड पर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रोहित सिंह, बुच्चन सिंह और अंकित सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर सूरज कुमार महतो और समीर मुंडा के पास से चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस तरह कुल पांच चोरी की बाइक जब्त की गई हैं। थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि बरामद वाहनों में हीरो, बजाज और टीवीएस कंपनी की बाइक शामिल हैं। साथ ही कुल पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top