भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्राओं ने राखी बांधकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश:हेलमेट और सीट बेल्ट...




धनबाद में रक्षाबंधन से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठा जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत स्कूली छात्राएं वाहन चालकों को राखी बांधकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने का वचन लिश्स। यह पहल धनबाद डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है, जिसमें 40 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। सड़कों पर उतरीं ये छात्राएं अपने हाथों में राखी, तिलक, फूल-माला और जागरूकता संबंधी पोस्टर लिए हुए थीं। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षित चलना महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका जीवन उनके परिवार के लिए अमूल्य है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत अन्य विद्यालयों की 40 से अधिक छात्राएं यातायात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़कों पर मौजूद रहीं। वे बिना हेलमेट बाइक चला रहे और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर उनकी कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और फूल-माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। जिला प्रशासन और धनबाद ट्रैफिक थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है। यह विशेष जागरूकता अभियान अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जाते हैं, तो प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top