Last Updated:
छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर सरकार सीजीएल को रद्द नहीं कर सकती है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के ऐलान के बाद प्रशासन के सामने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ सकती है. इससे पहले भी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी.
प्रतीकात्मक फोटो
रांची: झारखंड में हुए जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में कुछ मांगों पर बात नहीं बनी थी. इसके बाद अब एक बार फिर सरकार की तरफ से नया प्रस्ताव आया है. अब छात्रों और सरकार के बीच एक बार फिर वार्ता शुरू होगी. कल दोपहर 2 बजे इस मामले में वार्ता होगी. यह जानकारी रांची एसडीएम और एडीएम के द्वार दी गई. वार्ता के दौरान छात्रों को अपना अधिवक्ता भी साथ रखने की इजाजत दी गई. स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता होगी. अभी छात्रों के साथ एसडीएम और एडीएम चर्चा कर रहे हैं. छात्रों ने सरकार की बात मान ली है और वार्ता की मेज पर एक बार फिर बैठने के लिए तैयार हैं. कल दोपहर 2 बजे छात्र सरकार के डेलीगेट्स के साथ बैठक करेंगे.
छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला भी फूंका. इस दौरान स्टूडेंट्स ने चोर है चोर है के नारे के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाये. इस दौरान राहुल कुमार सिंह नाम के छात्र ने कहा कि आपके बच्चे हैं, हमारे बीच आइये, सीट बेची जा रही है, हमारी बात सुनिये, 20 तारीख को हम एक डेढ लाख बच्चों के साथ सीएम आवास का घेराव करेंगे और पुलिस भी रोक नहीं पाएगी.
पुतला दहन कर रहे छात्र जीवन कुमार ने कहा कि ये पुतला दहन ये बताने के लिए है कि छात्रों के साथ सरकारें संवाद नहीं करेंगी, तो ये देश गांधी और भगत सिंह दोनों का है. सच के मार्ग पर चल रहे हैं. भगत सिंह ने ये सिखाया है कि अन्याय को सहना भी नहीं है. जीवन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में 20 अगस्त को छात्र इतिहास रचने जा रहे हैं. इससे पहले आज छात्रों ने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव का पुतला फूंका है.
छात्रों ने कहा कि राहुल, तेजस्वी और हेमंत का पुतला जलाया है. राहुल यहां नही बोल रहे हैं. छात्र धीरे-धीरे आक्रोशित हो रहे हैं. हम जेनुईन मांग कर रहे हैं. सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. राधे कुमार ने कहा कि हम गांधीजी की विचारधारा पर चले. अब हम भगत सिंह की विचार धारा पर चल रहे हैं. हमे हेमंत जी ने मजबूर कर दिया, हमारी मांग पूरी नही की जा रही है, जांच करवाइये, पेपरलीक माफिया के हित में क्यों आ रहे हैं.
आपको बता दें कि झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार को पहले ही 20 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था. मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी थी. अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार का प्रतिनिधिमंडल कल जब छात्रों से वार्ता करेगा तो क्या अड़ियल रुख ही रहेगा या फिर छात्रों की सभी मांगों को सरकार मानेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें