Last Updated:
Ranchi Universal Masala: रांची की गृहिणी उर्मिला ने छोले-पनीर के लिए यूनिवर्सल मसाला बनाने की विधि बताई है. इसे घर पर बनाकर 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है. इसे आप किसी भी सब्जी में प्रयोग कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस मसाले की रेसिपी के बारे में.
रांची: अक्सर लोग छोले या पनीर की सब्जी बनाते समय कई तरह के मसाले पीसते हैं या बाजार से खरीदते हैं. अब घर पर ही कई मसालों के मिश्रण से छोले या पनीर के लिए यूनिवर्सल मसाला तैयार किया जा सकता है. यह मसाला सब्जी के स्वाद को बदल सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
जानें यूनिवर्सल मसाले की रेसिपी
यह एक यूनिवर्सल मसाला है, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है. यदि आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं या कहीं बाहर जा रहे हैं और घर जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह मसाला अपने साथ ले जा सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद ही आसान है. साथ ही इसका स्वाद भी बहुत ही बढ़िया होता है.
जानें घर पर मसाला बनाने का तरीका
रांची की गृहिणी उर्मिला ने बताया कि इसे बनाने के लिए कई तरह के खड़े मसाले लेने होंगे. इनमें दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, गोल मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, सूखा अदरक (सोंठ), लहसुन पाउडर और साबुत धनिया शामिल हैं. जहां सभी सामग्री को कढ़ाई में हल्का भून लें. जहां भूनने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें. फिर इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें. ताकि हवा न लगे. उर्मिला के अनुसार, यह मसाला 6 महीने तक चल सकता है.
यह है एक यूनिवर्सल मसाला
उर्मिला ने बताया कि यह एक यूनिवर्सल मसाला है, जिसके साथ किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ती है. यदि आप टमाटर और प्याज के साथ कोई सब्जी बना रहे हैं, तो बस एक चम्मच यह मसाला डाल दें. इसके बाद आपको केवल नमक डालना होगा और आपकी सब्जी तैयार हो जाएगी. इसे खाने के बाद हर कोई खाना पसंद करेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें