![]()
15 को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 को देर रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रांची पड़हा जतरा महोत्सव (कांके रोड) और छठ पर्व को लेकर शनिवार से तीन दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जतरा पूजा को लेकर शनिवार दोपहर 1 से रात 8 बजे तक कांके रोड स्थित राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, दोपहर 3 से रात 8 बजे तक इस मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे। शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक से चडरी तालाब और जेल चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। छठ को लेकर रविवार सुबह 8 से रात 11 बजे और सोमवार देर रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।
जानिए… किस दिन कहां क्या होगी ट्रैफिक व्यवस्था 15 नवंबर: कांके रोड स्थित चांदनी चौक से राम मंदिर के बीच दोपहर 3 से रात 8 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा की नो एंट्री।
Source link