भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनता दरबार में 45 से ज्यादा शिकायतें, 30 का समाधान



भास्कर न्यूज | जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। जिलेभर से पहुंचे 45 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, आवास, सरकारी भूमि अतिक्रमण, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता, शिक्षक की मनमानी, कंप्यूटर ऑपरेटर की पुनर्बहाली, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से जुड़े आवेदन मिले। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 30 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। जनता दरबार में मंईयां सम्मान योजना के कई मामले आए। कई महिलाओं ने कहा कि पति के सरकारी नौकरी में होने या आयकरदाता बताकर उनका नाम योजना से हटा दिया गया। उपायुक्त ने दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। नाम गलत तरीके से हटा है तो नियमानुसार फिर जोड़ा जाएगा। सुलेखा देवी ने शिकायत की कि उन्हें योजना की राशि नहीं मिल रही है। उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल जांच हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top