Last Updated:
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मारी. उन्हें चार गोलियां लगीं, हालत गंभीर है. टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस जांच कर रही है.
जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी.(फाइल फोटो)
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना में निखार को चार गोलियां लगी हैं. जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है.
निशाना बनाकर मारी गई गोली
जानकारी के अनुसार, घटना NH-33 पर कदरबेड़ा चौक के पास स्थित एक होटल में हुई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने होटल में कारोबारी निखार सबलोक को निशाना बनाकर गोली मार दी. गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की कर रही है जांच
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. इसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं गंभीर रूप से घायल कारोबारी का टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें