भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में यहां मिलती है एक फीट की कचौड़ी चाट, एक प्लेट...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Kachori Chaat: जमशेदपुर के डिमना गोल चक्कर पर सूरज की कचौड़ी चाट अपने बड़े आकार और खास स्वाद के लिए काफी फेमस है. यह कचौड़ी लगभग एक फीट बड़ी होती है. एक प्लेट खाकर ही पेट और मन दोनों भर जाते हैं. यह स्टॉल सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक लगता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर के डिमना गोल चक्कर में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ पेट भी भर दे, तो यहां सूरज जी की खास कचौड़ी चाट जरूर ट्राई कर सकते हैं. सूरज जी सुबह ठीक 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी खास कचौड़ी चाट लोगों को परोसते हैं. यहां मिलने वाली कचौड़ी कोई आम कचौड़ी नहीं, बल्कि करीब एक फीट बड़ी होती है, जिसे देखकर ही लोग आकर्षित हो जाते हैं. खास बात यह है कि एक प्लेट कचौड़ी चाट खाने के बाद आपको एक समय का खाना खाने की जरूरत तक महसूस नहीं होगी.

कचौड़ी की चाट
इस बड़ी कचौड़ी को बनाने का तरीका भी काफी खास है. इसे हल्के आटे और मैदा के साथ तैयार किया जाता है और इसके अंदर सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है. आकार में इतनी बड़ी होने के बावजूद यह कचौड़ी काफी हल्की होती है. यही वजह है कि ग्राहक इसे बड़े चाव से खाते हैं. कचौड़ी को अच्छी तरह तैयार करने के बाद इसे चाट के रूप में परोसा जाता है, जिसमें कई तरह के स्वादिष्ट मसालों और सामग्री का इस्तेमाल होता है.

ऐसे होती है तैयार
सूरज जी की इस खास कचौड़ी चाट में सबसे पहले गरमा-गरम मटर की घुघनी डाली जाती है. इसके बाद घर पर तैयार किए गए खास मसाले, दही, इमली की चटनी और मीठी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है. ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज और दूसरी सामग्री डालकर इसे सजाया जाता है. इन सभी चीजों के मिल जाने के बाद कचौड़ी का स्वाद और भी खास हो जाता है.

दोबारा जरूर मांगते हैं ग्राहक
कचौड़ी का आकार इतना बड़ा है कि इसे देखकर पहली बार आने वाले ग्राहक भी हैरान रह जाते हैं. लेकिन इसका असली मजा तब आता है, जब ग्राहक पहला निवाला खाते हैं. कुरकुरी कचौड़ी, गरमा-गरम मटर की घुघनी, खट्टी-मीठी चटनी, दही और मसालों का स्वाद एक साथ मिलकर इसे बेहद खास बना देता है. यही वजह है कि यहां आने वाले कई ग्राहक दोबारा भी इस कचौड़ी चाट का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

ग्राहकों का कहना है कि यह सिर्फ देखने में बड़ी कचौड़ी नहीं है, बल्कि इसका स्वाद भी उतना ही शानदार है. एक प्लेट खाने के बाद पेट भर जाता है और मन भी खुश हो जाता है. खासकर चाट और कचौड़ी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अलग तरह का स्वाद है, जिसे जमशेदपुर में जरूर ट्राई किया जा सकता है.

चाट के शौकीनों के लिए ट्रीट
अगर आप भी डिमना गोल चक्कर के आसपास हैं और कुछ अलग, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं, तो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच सूरज जी की इस खास कचौड़ी चाट का स्वाद ले सकते हैं. करीब एक फीट बड़ी कचौड़ी और उसके ऊपर डाली जाने वाली चटपटी सामग्री इसे जमशेदपुर की बाकी चाट से अलग बनाती है. एक प्लेट में भरपूर स्वाद और पेट भरने वाला यह जायका चाट के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top