भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जम्मू, हरिद्वार और दिल्ली जानेवाली ट्रेनें 10 अगस्त तक फुल:अब तक टिकट...




चारधाम यात्रा जारी है और 28 अगस्त तक चलने वाली 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो गई है। वहीं, 16 जुलाई को पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव है। धनबाद से बड़ी संख्या में लोग परिवार संग इन तीर्थ स्थानों को जाते हैं। लेकिन, जिन लोगों ने अब तक ट्रेन का टिकट नहीं बनवाया, उनके लिए मुश्किल होने वाली है। धनबाद होकर दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश और जम्मू जानेवाली सभी ट्रेनों में 10 अगस्त तक वेट लिस्ट की स्थिति है। तत्काल टिकट मिलना मुश्किल
कोलकाता-जम्मूतवी में तो अगस्त के अंत तक सीट खाली नहीं है। इसके अलावे धनबाद से कालका और गोमो से भुवनेश्वर व पुरी जाने वाली ट्रेनें भी फुल हो चुकी हैं। धनबाद से मुंबई, राजस्थान, गुजरात जानेवाली अधिकतर ट्रेनों में भी 20 जुलाई तक वेटिंग की स्थिति है। तत्काल का विकल्प है, लेकिन धनबाद से कोटा कम होने की वजह से तत्काल टिकट मिलना मुश्किल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top