भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जयरामडीह के पास बाइक सवार दो घायल




धालभूमगढ़| राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर जयरामडीह के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। बाइक संख्या जेएच05एके- 5212 अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर तेज थी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक सहायता दी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेजा गया। बहरागोड़ा। गोपीबल्लभपुर थाना पुलिस ने झारखंड से पश्चिम बंगाल में अवैध रेत ले जाने की कोशिश को रोक दिया। पुलिस ने रेत से लदे तीन डंपर जब्त किए और तीन चालकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई मंगलवार सुबह गोपीबल्लभपुर-हाथीबाड़ी स्टेट हाईवे पर ओडिशा सीमा से सटे हाथीबाड़ी नाका पॉइंट के पास हुई। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की थी। कुछ देर बाद तीन डंपर आते दिखे। पुलिस ने वाहनों को रोककर रेत परिवहन के चालान और अन्य दस्तावेज मांगे। जांच में वैध कागजात नहीं मिलने पर तीनों डंपर जब्त कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमसुल हक, गनोअरी सिंह और सुभाष माइती के रूप में हुई। शुरुआती जांच में रेत सरायकेला से लाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपियों को बुधवार को झाड़ग्राम न्यायालय में पेश किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top