![]()
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-1 में विकास कार्यों में बाधा डालने और कथित अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद बनमाली दास के खिलाफ आदित्यपुर थाना और डीसी से लिखित शिकायत की है। शिकायत में जातिसूचक गाली-गलौज करने, विकास कार्यों को रुकवाने और विभिन्न सरकारी सेवाओं के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ट्रांसफार्मर उखड़वाने और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप वानडीह निवासी गणेश सरदार द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि क्षेत्र की बिजली समस्या को दूर करने के लिए डीएमएफटी मद से स्ट्रीट लाइट और ट्रांसफार्मर लगाने का काम कराया जा रहा था। आरोप है कि वार्ड पार्षद ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ चल रहे काम को रुकवा दिया, बल्कि लगाए गए ट्रांसफार्मर भी उतरवा दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया, तो पार्षद पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। वानडीह, हथियाडीह, सापड़ा, आनंदपुर और उत्तमडीह के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन सौंपा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बोरिंग की अनुमति दिलाने, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक वंशावली बनवाने, तथा पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए वंशावली सत्यापन के एवज में अवैध राशि की मांग की जाती है।
Source link