भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी कोर्स में 18 तक आवेदन



रांची| एक्सआईएसएस (जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस) के एआईसीटीई अनुमोदित पीजीसीएम (जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन) कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक वर्षीय (दो सेमेस्टर) इस कोर्स में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह कोर्स झारखंड सरकार की ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना से भी जुड़ा हुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर ने बताया किसंस्थान की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को क्रमशः 15 हजार रुपये और 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top