![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नमामि गंगे योजना के तहत नदी संरक्षण, पारिस्थितिकी पुनर्स्थापना और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। बैठक में डीसी ने चास नगर निगम द्वारा निर्मित डी-सिल्टिंग चैम्बर के शीघ्र उद्घाटन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह संरचना जल निकायों में गाद जमाव की समस्या को दूर करने और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया गया कि वे जिले की नदियों और उनके आसपास के क्षेत्रों की जैव विविधता का वैज्ञानिक मानचित्रण करें।
Source link