![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में एक दर्जन से अधिक छठ घाटों में साफ-सफाई, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, सहित सुविधाओं की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अर्घ्य के साथ भगवान भास्कर लोगों के मन में उतरेंगे। व्रतियों, भक्तों की सुविधा के लिए एक दर्जन से अधिक छठ पूजा समितियां शहर, आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। प्रशासन, पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी छठ घाट सज-धज कर छठ व्रतियों के लिए तैयार हैं। सेरेंगहातू तोड़ार छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि छठव्रतियों, श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था छठ घाट के निकट की गई है। इससे जाम जैसी समस्या न हो। उन्होंने बताया कि तीन किमी की विद्युत व्यवस्था विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। गंगा आरती भी मुख्य आकर्षण रहेगी। पानी कम हो जाने के कारण बांध का निर्माण किया गया है। पानी को एकत्र कर स्तर बढ़ाया गया है। इससे छठव्रतियों को छठ पूजा करने में समस्या न हो। मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, सचिव आदित्य कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू, सहित अन्य सहयोगी जुटे हैं। इधर पूर्व नप उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने छठ व्रत करते हुए विभिन्न छठ घाटों की स्थिति से अवगत हुए। इससे पहले शनिवार को देर शाम व्रतियों ने खरना प्रसाद को भोग लगाया। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। स्थानीय पतराटोली के शंख संगम छठ घाट पर डैम, नदी में भरपूर पानी की सुविधा के अनुसार छठ घाट का निर्माण हो चुका है। विद्युत का कार्य भी पूरा हो चुका है। छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए सारा काम पूरा कर लिया गया है। शुभकामना छठ पूजा समिति के पदाधिकारी चार दिन से लगातार छठ घाट का कार्य संपन्न कराने में जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार, सहित अन्य तैयारियों में जुटे हैं। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी छठ घाटों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था, अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पीसीआर वैन, अन्य माध्यम भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छठव्रतियों, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसे लेकर पूरी चौकसी बरती जाएगी।
Source link