भास्कर न्यूज|लोहरदगा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत 72-लोहरदगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। मौके पर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने इस कार्य से जुड़े जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के कुल 2,93,871 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाच क निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) अमित कुमार, वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)/ बीडीओ/अंचल अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षकों, सभी बीएलओ, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), समाजसेवियों व जिले के सभी मतदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता से निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सका। उन्होंने बताया कि अब पूर्ण किए गए डिजिटाइजेशन के आधार पर 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीसी ने एक बार पुनः जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों, मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसआईआर के अंतर्गत इस चरण को सफल बनाने में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
Source link