भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेएफडीसीएल और SRFTI के बीच एमओयू:रांची में खुलेगी फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट,...




झारखंड के युवा रांची में ही फिल्मों की बारीकियां सीखेंगे। अब यहां झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (जेएफटीआई) की स्थापना होगी। इसके लिए बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) कोलकाता के बीच एमओयू हुआ। इसका उद्देश्य मास मीडिया और सिनेमा में रुचि रखने वाले युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देना है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं का धनी राज्य है। इस प्रदेश में हर व्यक्ति के अंदर एक कलाकार छुपा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक समझौता नहीं, बल्कि झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं और फिल्मकारों के लिए नई यात्रा की शुरुआत है। इस पहल से राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीक, आधुनिक प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और यहां की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन व तकनीकी प्रशिक्षण मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। एसआरएफटीआई के सहयोग से अब इन प्रतिभाओं को निखारा और तराशा जाएगा। झारखंड के फिल्मकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिल्मकार बीजू टोप्पो, रविराज मुर्मू, अनुज कुमार और निरंजन कुजूर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं को प्रेरित करेंगी। इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, एसआरएफटीआई के कुलपति समीरन दत्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व विद्यार्थी मौजूद थे। छात्रों ये फायदे होंगे
शुरुआती चरण में शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स शुरू होंगे, जिससे कम समय में छात्रों को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलेगा।
साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन में प्रशिक्षण मिलेगा।
फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंटेंट इंडस्ट्री में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
फिल्म निर्माण से जुड़े स्थानीय उद्योग, पर्यटन व क्रिएटिव इकोनॉमी को भी बढ़ावा।
प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य से बाहर गए बिना आधुनिक फिल्म शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का लाभ मिल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top