रांची| झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE)-2026 के कुंड़ुख़ विषय के अभ्यर्थियों ने त्रुटियों के सुधार के बिना फाइल आंसर-की जारी करने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि साक्ष्य के साथ कई प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद आयोग ने बिना किसी सुधार के परिणाम जारी कर दिया, जबकि नागपुरी, पंच परगनिया समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर संशोधित आंसर-की जारी की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुंड़ुख़ विषय के प्रश्न संख्या 9, 33, 40, 52, 53, 63, 88, 89, 90, 120 और 122 पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति के सपोर्ट में संबंधित पुस्तकों, शोध सामग्री और भाषाई संदर्भों का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद भी इन आपत्तियों पर कोई निर्णय सार्वजनिक नहीं किया और सीधे अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।
Source link