![]()
पारा शिक्षक 31 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन नियमित शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे पारा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत वैकेंसी जारी कर दी है। इसमें नियमित और बैकलॉग के कुल 7,299 पद हैं। इनमें 6,101 नियमित और 1,198 बैकलॉग पद शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। इस भर्ती की प्रक्रिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अधियाचना के आधार पर शुरू हुई है।
Source link