भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेएसएससी : पारा सहायक आचार्य के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी



झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ा दी हैं। कुल 7299 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इनमें 6101 नियमित और 1198 बैकलॉग पद हैं। अब अभ्यर्थी 4 नवंबर की मध्यरात्रि तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भुगतान और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। आवेदन में संशोधन का मौका 7 से 9 नवंबर तक मिलेगा। जन्मतिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। जेएसएससी ने सभी अभ्यर्थियों से आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top