भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो संयुक्त किसान मोर्चा एवं विभिन्न मजदूर यूनियनों की बैठक रविवार को सेक्टर-8 स्थित कालीबाड़ी में मजदूर नेता डीसी गोहाई की अध्यक्षता में हुई। संचालन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने की। बैठक में अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी तथा चार लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि आंदोलन के तहत किसान एवं मजदूर गरगा पुल पर एकत्र होंगे और वहीं से सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों और मजदूरों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही 15 नवंबर को मजदूर मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो, किसान संग्राम समिति के जिलाध्यक्ष गयाराम शर्मा, खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ध्युजटी घोष, दिवाकर महतो, विश्वनाथ बनर्जी, राजकुमार गोराई, रामाधार सिंह, राजू रजवार, हरिपद महतो, एमपी मंडल, संतोष गोप, रामावतार शर्मा, बीरेंद्र झा, महेंद्र महली, सुभाष रविदास, राजू शाह, शिवनाथ राय, राजू कुमार, पलटू उरांव, अजय कुमार, पंकज कुमार, राकेश रंजन आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top