भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ज्येष्ठ अधिकमास 17 मई से, एक महीने तक नहीं बजेंगी शहनाइयां




सिटी रिपोर्टर | रांची हिंदू धर्म में शादियों के लिए सबसे शुभ माने जाने वाले ज्येष्ठ महीने में इस बार शहनाइयां नहीं गूंजेंगी। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास (मलमास) लगने के कारण सभी मांगलिक कार्यों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। ज्योतिष शालिनी वैद्य के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की द्वादशी से अमावस्या तक ‘मासांत दोष’ लग रहा है। इसके साथ ही 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या पर गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह आदि कार्य वर्जित रहेंगे। 17 मई से शुरू होने वाला यह अधिकमास 15 जून तक चलेगा, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। अधिकमास जुड़ने से इस बार हिंदू वर्ष ‘विक्रम संवत 2083’ कुल 13 महीनों का होगा। इस अतिरिक्त महीने के कारण साल के उत्तरार्ध में आने वाले प्रमुख त्योहारों का पूरा कैलेंडर खिसक गया है। अब रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्र, दीपावली और छठ महापर्व पिछले वर्षों की तुलना में 15 से 20 दिन देरी से आएंगे। नवंबर व दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर : 20, 21, 24, 25, 26 व 30 दिसंबर : 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11 व 12 11 जुलाई तक विवाह के लग्न ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री और शनि जयंती भी पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का प्रारंभ 15 मई को रात्रि 03.51 बजे से होगा और इसका समापन 16 मई को रात्रि 01.36 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर व्रत और दान-पुण्य के लिए 16 मई शनिवार का दिन ही सर्वश्रेष्ठ है। इस बार शनिवार को ही शनि जयंती पड़ना एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग है। हिंदू पंचांगों के अनुसार एक जुलाई 2026 से आषाढ़ महीना शुरू हो जाएगा। इस दिन आषाढ़ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा है। आषाढ़ महीने में भी शादी-विवाह के लिए बहुत कम लग्न हैं। पंडितों का कहना है कि आषाढ़ में सूर्य के मिथुन राशि में होने पर शादियां होती हैं। इस तरह आषाढ़ महीने में शादी-विवाह के लिए एक जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, 6 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी, 7 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी और 8 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी को विवाह लग्न हैं। इसके बाद भी 11 जुलाई को लग्न है, लेकिन बहुत कम देर के लिए लग्न है। ज्योतिष शालिनी वैद्य के अनुसार हिंदू पंचांगों में अधिकमास की समाप्ति के बाद 17 जून से शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष में कई शुभ मुहूर्त हैं। पंचांग के अनुसार जून महीने में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जून को शादी, विवाह व अन्य मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। जुलाई 1, 2, 6, 7, 8, 11 तक विवाह लग्न हैं। वहीं, यज्ञोपवीत के लिए 17, 19 और 24 जून शुभ है, जबकि गृह प्रवेश के लिए 24, 26 जून और 27 जून शुभ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top