गिरिडीह | झामुमो का 7 जून को प्रस्तावित बीएलए टू सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम अब केंद्रीय समिति के निर्देश पर 14 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्सव उपवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कमेटी के अध्यक्ष-सचिवों तथा पंचायत एवं वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय तथा सुप्रियो भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिया है कि वे बूथ कमेटी तथा बीएलए टू की सूची जल्द से जल्द जिला कमेटी के पास जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित रहें।
Source link