भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झामुमो जिला अध्यक्ष ने कांवरियों के बीच फल, जूस और पानी बांटा




भास्कर न्यूज|कुडू लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर में भगवान भोले शंकर के जलार्पण के पैदल निकले कांवरिए के जत्थे का स्वागत झामुमो के निर्देशानुसार झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने स्टॉल लगा कर सैकड़ों कावरियों के बीच फल, जूस और पानी का वितरण किया। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्त कांवरियों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। लंबी दूरी की पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत और सुविधा मिल सके, इसी उद्देश्य से सेवा शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा, मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौके पर कुमार स्टोर संचालक रवि कुमार, संजय कुमार तिलका, संजू साहा, रौशन ठाकुर, फारुक अहमद, सलीम, संदीप कुमार, अरविंद प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top