भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को भारत बंद का...



रांची| झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय भारत बंद को लेकर 13 मई को रांची में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में दवा व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं और बंद के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे स्थानीय होटल कैपिटल हिल में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि उनकी मुख्य मांगों में ई-फार्मेसी संचालन से जुड़ी अधिसूचना को वापस लेना, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा कथित शिकारी मूल्य निर्धारण पर रोक लगाना व अन्य मांग शामिल है। झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव सुभाषचंद्र मंडल ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top