![]()
झारखंड कैबिनेट की बुधवार को झारखंड मंत्रालय में बैठक हुई। यहां 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ाने की मंजूरी दी गई। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। साथ ही जुलाई 2026 से पुनरीक्षित / प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशन भोगियों को महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। वर्ष 2027 में झारखंड सरकार के सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंको में सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने के संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। कैबिनेट के प्रमुख निर्णय
Source link