भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में अब तक सबसे कम बारिश गढ़वा में:कई जिलों में आज...




झारखंड में इन दिनों रोजाना ही दोपहर बाद बारिश हो रही है। हालांकि ऐसा सभी जिलों में नहीं हो रहा है। इसकी वजह से गढ़वा में 1 जून से अब तक सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को दोपहर बाद रांची, गुमला, जमशेदपुर, जामताड़ा और चाईबासा के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में हो सकती है गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी जारी की गई है। गढ़वा समेत तीन जिलों में हीट वेव वहीं गढ़वा, पलामू आर चतरा में हीट वेव चलने की संभावना व्यक्त की है। 30 जून तक झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दुमका में सामान्य बारिश, गढ़वा सबसे सूखा जिला
झारखंड की उप राजधानी दुमका में 1 जून से 24 जून तक 124.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 139.3 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर दुमका में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। दुमका और रांची को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा में बारिश हुई है। अभी तक मात्र 1.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। चतरा में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 93 मिमी कम है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश रायडीह में दर्ज
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि एक जगह पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश 71.4 मिमी रायडीह (गुमला) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top