भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश के आसार:अब भी 26%...




छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मुड़ने के कारण झारखंड में फिलहाल मौसम का रुख कुछ हद तक शुष्क बना हुआ है। आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को रांची में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को रांची सहित राज्य के कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि मानसून सक्रिय रहने के बावजूद राज्य में अब भी सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान झारखंड में औसतन 508.2 मिमी वर्षा होती है, जबकि अब तक केवल 376.2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। कहीं अच्छी बारिश तो कहीं सूखे जैसे हालात राज्य में मानसून का असर बना हुआ है, लेकिन वर्षा का वितरण असमान नजर आ रहा है। 31 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में चाईबासा में सबसे अधिक 11.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में 2.8 मिमी, बोकारो में 1.0 मिमी और जमशेदपुर में मात्र 0.2 मिमी वर्षा हुई। इसके विपरीत डालटेनगंज और पाकुड़ में बारिश नहीं के बराबर रही। सीजन की कुल वर्षा में भी चाईबासा 595.1 मिमी के साथ सबसे आगे है, जबकि रांची में 526.5 मिमी और जमशेदपुर में 436.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। डालटेनगंज में 417.1 मिमी और बोकारो में 361.6 मिमी वर्षा हुई है। पश्चिम सिंहभूम की स्थिति सबसे बेहतर है, जहां सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि गढ़वा, चतरा, देवघर, पाकुड़ और कोडरमा में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव जारी तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और सरायकेला में 34.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। नमी का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है। रांची में अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रांची, बोकारो, गुमला और हजारीबाग समेत मध्य झारखंड में बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो कृषि कार्यों को लाभ मिलेगा, अन्यथा कम वर्षा वाले क्षेत्रों में फसलों पर असर पड़ सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top