भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में एक सप्ताह से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन ठप, कल...




रांची सहित राज्यभर के निबंधन और अंचल कार्यालयों में एक सप्ताह से काम-काज ठप है। निबंधन कार्यालयों में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। वहीं अंचल कार्यालय में म्यूटेशन, लगान रसीद काटने, जमीन मापी के लिए ऑनलाइन अमीन बुक करने सहित अन्य काम बंद हैं। लोगों की परेशानी फिलहाल कम होने की संभावना भी नहीं है, क्योंकि 8 मई को भी झारसेवा सर्वर पूरी तरह बंद रहेगा। 9 मई को दोपहर 12 बजे के बाद यह सेवा बहाल होने की संभावना है। इसके बाद ही जमीन- फ्लैट की रजिस्ट्री और अंचलों में म्यूटेशन का काम होगा। दरअसल, राज्यभर के सभी राजस्व कार्यालयों में लगाए गए डेस्कटॉप और लैपटॉप के आईपी एड्रेस को झारनेट फायर बॉल के साथ मैपिंग किया जा रहा है। इस वजह से पिछले एक सप्ताह से काम-काज प्रभावित है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी जिलों के अपर समाहर्ता और अवर निबंधकों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। काम की रफ्तार कम होने की वजह से किया जा रहा बदलाव अंचल कार्यालयों में जमीन के दाखिल खारिज व अन्य कार्यों के लिए झारनेट के सर्वर को जोड़ दिया गया था। सीओ, अंचल निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षकों को कार्यालय में रहकर कार्यों का निपटारा करना पड़ रहा था। सर्वर स्लो होने की वजह से काम की रफ्तार काफी कम थी। इसलिए सर्वर में सुधार हो रहा है। आईपी एड्रेस, एमएसी आईडी में बदलाव किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top