भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, गुमला को मिला...


Last Updated:

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस (IAS) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदस्थापन किया है. इसी कड़ी में गुमला जिले को नए उप विकास आयुक्त (DDC) मिले हैं.

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, गुमला को मिला नया डीडीसीZoom

गुमला: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस (IAS) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदस्थापन किया है. इसी कड़ी में गुमला जिले को नए उप विकास आयुक्त (DDC) मिले हैं. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कम से कम 3 दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसी के साथ तीन जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

आपको बता दें कि इनमें से कई ऐसे अधिकारी हैं जिनका तबादला 2 महीने से भी कम समय में हुआ है. कई आईएएस ऐसे हैं जिनका तबादला महज 35 दिन में हो गया है. आईएएस सौरभ भुवानिया और अनन्य मित्तल का महज 35 दिनों में तबादला हुआ है. सौरभ भुवानिया को महज 35 दिन में खूंटी जिला उपायुक्त से बदलकर किया गया देवघर का उपायुक्त बना दिया गया. इसी तरह अनन्य मित्तल को महज 35 दिन में वापस जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर लाया गया. 35 दिन पहले ही अनन्य मित्तल को जेएसएलपीएस से हटाकर गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया था. यानी इससे पहले 17 अप्रैल को जारी अधिसूचना में भी इन अधिकारियों का तबादला हुआ था.

आईएएस शशि प्रकाश सिंह का भी 35 दिन पहले तबादला हुआ था. शशि प्रकाश सिंह देवघर के उपायुक्त बनाए गए थे लेकिन, महज 35 दिन में ही उनका तबादला हो गया है.

इसके अलावा जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें मो. सादात अनवर-उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पलामू, योगेंद्र प्रसाद-संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण), मेनका-संयुक्त सचिव (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण) सुनील दत्त खाखा -संयुक्त सचिव (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण), अनुज कुमार प्रसाद-संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण), मनोज कुमार-संयुक्त सचिव-कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, मुमताज अली अहमद – सचिव- अल्पसंख्यक आयोग हैं. जिन अन्य अधिकारियों का तबादला हुआ है उनके नाम कुछ इस तरह हैं.

मधुमिता कुमारी- संयुक्त सचिव वित्त विभाग
अरविंद कुमार लाल-उप विकास आयुक्त, सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पाकुड़
राज महेश्वरम-उप विकास आयुक्त, सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद लोहरदगा
हरिवंश पंडित- संयुक्त सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top