भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में वज्रपात और तेज बारिश का कहर:मानसून के दूसरे दिन 8...




झारखंड में मानसून के प्रवेश के दूसरे ही दिन मौसम ने भयावह रूप ले लिया। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। 14 जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि नौ जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। सिमडेगा एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां बारिश नहीं हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश शनिवार को सबसे अधिक 24 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के दरिसाई में दर्ज की गई। राजधानी रांची में दोपहर 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो तीन बजे तक बूंदाबांदी में बदल गई। शाम छह बजे फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ। बादल और लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अन्य प्रमुख शहरों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन वज्रपात ने चिंता बढ़ा दी। वज्रपात से गई 8 लोगों की जान राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात की घटनाओं ने कई परिवारों को गहरा आघात दिया है। पिठोरिया के काटमकुली में निराशो देवी की मौत हो गई, जबकि गढ़वा के मुकुंदपुर में राम अवतार और सुंडी गांव में रीना देवी की जान चली गई। चतरा में गीता देवी, कोडरमा के मरकच्चो में अभिनीत कुमार, धनवार के घोसकेडीह में अभिजीत राज और जामताड़ा में शोएब अंसारी की भी मौत हो गई। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां के राजनगर क्षेत्र में संजय देवगम की वज्रपात से मृत्यु हो गई। कई अन्य लोग झुलसकर घायल भी हुए हैं। 19 जून तक बारिश का रहेगा दौर मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 19 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 14 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। 15 जून को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 16 जून को कुछ जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार हैं। 17 जून से 19 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होती रहेगी। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top