Last Updated:
एनआईए की जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित तृतीय प्रस्तुति समिति (TPC) के सदस्य और कैडर, जिनमें कुछ सशस्त्र कैडर CPI (Maoist) से भी जुड़े थे, स्थानीय समितियों, कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश का हिस्सा थे.
रांची: झारखंड के अमरपाली-मगध कोयला खनन क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टरों, ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूलकर प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति (TPC) के लिए फंड जुटाने के मामले में NIA की विशेष अदालत ने 12 दोषियों को सजा सुनाई है. रांची की विशेष NIA अदालत ने 12 दोषियों में से 5 को 10 साल की कठोर कारावास (RI), 6 को 8 साल की कठोर कारावास और एक दोषी को 5 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
मामला NIA केस दिल्ली मुख्यालय से जुड़ा है. अमरपाली और मगध कोयला खनन क्षेत्र झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में आते हैं. यहां कोयला खनन और परिवहन की अनुमति देने के बदले कोयला ट्रांसपोर्टरों, ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूली जाती थी. कुल 21 आरोपियों के खिलाफ हो चुकी है चार्जशीट दाखिल.
NIA ने इस मामले में कुल 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इनमें 16 आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर 2018 को और 5 आरोपियों के खिलाफ 10 जनवरी 2020 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई थी.
शुरुआती ट्रायल 13 आरोपियों के खिलाफ चला, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से 119 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. 12 अगस्त 2026 को विशेष NIA अदालत ने 12 आरोपियों को IPC और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था, जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया था.
TPC के लिए लेवी वसूली की साजिश
एनआईए की जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित तृतीय प्रस्तुति समिति (TPC) के सदस्य और कैडर, जिनमें कुछ सशस्त्र कैडर CPI (Maoist) से भी जुड़े थे, स्थानीय समितियों, कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश का हिस्सा थे.
जांच के मुताबिक, इस नेटवर्क का उद्देश्य अमरपाली-मगध कोयला क्षेत्रों से कोयले के खनन और परिवहन की अनुमति देने के बदले नियमित रूप से लेवी वसूलना और उससे TPC के लिए धन जुटाना था.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें