भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टायनी टास्क में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर की क्विज प्रतियोगिता




टायनी टास्क विद्यालय में शनिवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टायनी टास्क विद्यालय के डायरेक्टर अजातशत्रु सिंह और रघुवीर शर्मा के द्वारा ध्यानचंद जी के फोटो पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनकी उपलब्धियों, हॉकी तथा विभिन्न खेलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी खेल संबंधी जानकारी और सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने खेल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही अनुशासन, टीम भावना, मेहनत और खेल भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1928, 1932 तथा 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जीतने वाली टीमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई। वहीं विद्यालय परिवार ने आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि और देश के महान खिलाड़ियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top