भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टॉवर पर चढ़े युवक को यौन शोषण के आरोप में भेजा जेल



तेलो | तेलो स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ चंद्रपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक प्रेम कुमार कोइरी को मंगलवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। युवक पर तेलो की एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर चंद्रपुरा थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित प्रेम कुमार कोयरी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धि गांव का निवासी है। गौरतलब है कि 22 जून को प्रेम कुमार कोयरी तेलो स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। टॉवर से उतरने के बाद युवक ने दावा किया था कि उसका तेलो की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि, युवती द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top